Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सख्त कार्रवाई हो: प्रकाश झा पर हुए हमले को लेकर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया

short by तान्या झा / on Tuesday, 26 October 2021
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भोपाल में रविवार को वेब सीरीज़ 'आश्रम 3' के सेट पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ और निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही फेंकने की घटना की निंदा की है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने अपने बयान में कहा, "हम संबंधित अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हैं।"