जो जयराम ठाकुर खुद नहीं बोल पाते वो कंगना से बुलवाते हैं: हिमाचल के डिप्टी सीएम
हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है, "जो बातें जयराम ठाकुर (विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष) खुद नहीं बोल पाते वो सब बातें कंगना रनौत (मंडी लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार व अभिनेत्री) से बुलवाते हैं।" उन्होंने कहा, "बीजेपी ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साज़िश रची उसका प्रदेश की जनता जवाब देगी।"
read more at ABP न्यूज़


