Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की सोसायटी में शख्स ने सिक्योरिटी गार्ड को मारे कई थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 16 October, 2022
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) की विंडसर पैराडाइज़ सोसायटी में एक शख्स ने बुज़ुर्ग सिक्योरिटी गार्ड को कई थप्पड़ मारे जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल, सोसायटी में कुछ दिन पहले रहने आए शख्स को गार्ड नहीं जानता था और उसने शख्स से वहां जाने का कारण पूछा जिसके बाद उसने गार्ड को पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।