आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से गले मिले चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू बुधवार को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिले जिसका वीडियो सामने आया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुलदस्ता देकर नायडू का अभिवादन किया। कृष्णा ज़िले में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।
read more at ANI


