पुणे पोर्शा कार हादसे के आरोपी के दादा को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
पुणे के पोर्शा कार हादसे में कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपी के दादा ने कथित रूप से फैमिली ड्राइवर को नकद और उपहार की पेशकश की थी और बाद में उसे हादसे का दोष लेने की धमकी दी थी।
read more at Times Now


