करीब 17 महीने से यात्रा कर रहा हाथियों का झुंड चीन में वापस अपने घर की तरफ हुआ रवाना: खबर
रिपोर्ट्स के अनुसार, युनान प्रांत (चीन) के नैचुरल रिज़र्व से निकलकर करीब 17-महीने से यात्रा कर रहा 14 जंगली हाथियों का झुंड 1,300 किलोमीटर के सफर के बाद अपने घर की तरफ बढ़ रहा है। बतौर रिपोर्ट, हाथियों के लिए सही रास्ता और रिज़र्व में उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए एक आपातकालीन समिति का गठन किया गया है।


