Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड के पतंजलि गुरुकुल में 5वीं मंज़िल से कूदकर महिला ने की खुदकुशी, नोट बरामद

short by Gunjan Goswami / on Sunday, 3 October 2021
हरिद्वार (उत्तराखंड) के पतंजलि गुरुकुल में रहने वाली एक 24-वर्षीय महिला ने रविवार सुबह इमारत की 5वीं मंज़िल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें महिला ने अपने आध्यात्मिक झुकाव का ज़िक्र किया लेकिन आत्महत्या की वजह नहीं बताई। मृतका मंदसौर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली थीं।