Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के राज्यपाल हुए कोविड-19 संक्रमित, 2 दिन पहले पीएम के साथ साझा किया था मंच

short by अनिल कुमार / on Friday, 14 April, 2023
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। राजभवन ने ट्वीट किया, "बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोग कृपया कोविड-19 की जांच करवाएं। सभी लोग सतर्क रहें एवं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें।" गौरतलब है, 12 अप्रैल को जयपुर (राजस्थान) में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिश्र ने मंच साझा किया था।