भारत का सबसे बड़ा स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र पूरी क्षमता के साथ हुआ शुरू
गुजरात में बने देश के सबसे बड़े स्वदेशी 700 मेगावाट के काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-3 का परिचालन पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस प्लांट की तस्वीरें ट्वीट की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "भारत ने एक और मुकाम हासिल कर लिया...हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।"
read more at Times Now नवभारत


