Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड सरकार अयोध्या में राम मंदिर के पास बनाएगी स्टेट गेस्ट हाउस: सीएम धामी

short by खुशी / on Saturday, 6 January, 2024
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा अयोध्या (यूपी) में बन रहे राम मंदिर के पास एक स्टेट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इसके लिए यूपी आवास व विकास परिषद द्वारा 4700.23 स्क्वायर मीटर की ज़मीन आवंटित की गई है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है।
read more at Hindustan Times