Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

6 मज़दूरों को एमपी की खदान में मिला ₹30 लाख का हीरा

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 16 June, 2022
पन्ना (मध्य प्रदेश) की एक खदान में खुदाई के दौरान 6 मज़दूरों को 6.26-कैरेट का हीरा मिला है जिसकी नीलामी करीब ₹30 लाख में होने का अनुमान है। एक अधिकारी के मुताबिक, नीलामी राशि से 12% रॉयल्टी काटकर शेष राशि इन मज़दूरों को दी जाएगी। एक मज़दूर ने कहा, "नीलामी राशि से हमें वित्तीय हालात सुधारने में मदद मिलेगी।"
read more at भाषा