शख्स का दावा- फ्लिपकार्ट से लैपटॉप ऑर्डर करने पर डिलीवर किया गया पत्थर; कंपनी ने लौटाए पैसे
मंगलुरु के एक शख्स ने दावा किया है कि उसने फ्लिपकार्ट से दिवाली सेल में एक गेमिंग लैपटॉप ऑर्डर किया था लेकिन उसे सील पैक बॉक्स में पत्थर और कुछ ई-वेस्ट डिलीवर किए गए। शख्स ने ट्विटर पर ऑर्डर डीटेल और डिलीवर किए गए पत्थर की तस्वीर शेयर की है। ग्राहक द्वारा शिकायत के बाद कंपनी ने पैसे लौटा दिए।
read more at Hindustan Times


