दिल्ली में आज से लागू हो रहे रात्रि कर्फ्यू से किन लोगों को मिलेगी छूट?
डीडीएमए के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, आपातकालीन सेवाओं में लगे सभी सरकारी अधिकारियों, मीडियाकर्मियों, वकीलों और न्यायाधीशों को दिल्ली में सोमवार से लागू हो रहे रात्रि कर्फ्यू से छूट दी गई है। पाबंदियां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगी। वहीं, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट से आने-जाने वालों को भी रात्रि कर्फ्यू से छूट मिलेगी।


