निर्दलीय प्रत्याशी ने बेड़ियां पहनकर यूपी में किया प्रचार, कहा- यह मज़दूरों की गुलामी का प्रतीक
उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में रामदास मानव नामक निर्दलीय प्रत्याशी ने बेड़ियां पहनकर चुनाव प्रचार किया जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "ये फिरोज़ाबाद के मज़दूरों की गुलामी का प्रतीक है।" उनका आरोप है कि राज्य सरकार ने फिरोज़ाबाद के चूड़ी जुड़ाई मज़दूरों के हित के लिए पिछले साल जो शासनादेश जारी किया था, वह लागू नहीं हुआ है।
read more at Twitter


