Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है 'आत्मसम्मान विवाह' जिसे सुप्रीम कोर्ट ने दी है मंज़ूरी?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 29 August, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में संशोधित हिंदू विवाह कानून के तहत वकीलों द्वारा करवाए जाने वाले 'सुयमरियाथाई' (आत्मसम्मान) विवाह को मंज़ूरी दी है। दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने 1968 में शादियों में 'ब्राह्मण पंडितों' की अनिवार्यता खत्म करने के मकसद से सुयमरियाथाई (आत्मसम्मान) विवाहों को वैध कर दिया था। हालांकि, इन शादियों को भी कानून के तहत रजिस्टर करवाना होता है।