Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नए सीडीएस की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 14 June, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि नए सीडीएस की नियुक्ति जल्द की जाएगी और इसके लिए प्रक्रिया जारी है। सरकार ने इस पद पर नियुक्ति के संबंध में अधिसूचनाएं भी जारी की हैं। गौरतलब है, पिछले साल दिसंबर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली है।
read more at भाषा