Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देर से ही सही लेकिन सही फैसला आया: बिलकिस बानो केस में एससी के फैसले पर शरद पवार

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 9 January, 2024
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई का गुजरात सरकार का आदेश रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "भले ही देर से लेकिन सही फैसला आया। बिलकिस बानो को आखिरकार न्याय मिल गया है।" वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "यह न्याय की जीत का प्रतीक है।"