Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मानस नैशनल पार्क में गैंडे ने 1.5 किलोमीटर तक किया सफारी वाहन का पीछा, वीडियो आया सामने

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 10 March, 2024
असम स्थित मानस नैशनल पार्क में एक गैंडे द्वारा एक सफारी वाहन का पीछा करने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गैंडे ने नैशनल पार्क के बांसबाड़ी फॉरेस्ट ज़ोन में वाहन का कथित तौर पर तकरीबन 1.5 किलोमीटर तक पीछा किया। इससे पहले असम के काज़ीरंगा नैशनल पार्क में 2022 में गैंडे का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था।
read more at Inshorts