भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर कैसा रहा विराट कोहली का रिकॉर्ड?
भारतीय टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देने वाले विराट कोहली के नाम भारतीय कप्तान के तौर पर सर्वाधिक टेस्ट जीत का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत को 68 टेस्ट में से 40 में जीत दिलाई। वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट जीतने वाले एकमात्र एशियाई कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीती थी।
read more at CricTracker


