Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राहुल चाहर ने इंडिया ए के मैच के दौरान अंपायर से की बहस, फेंके सनग्लासेस; वीडियो वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 26 November 2021
दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मैदानी अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू की अपील खारिज करने के बाद इंडिया ए के लेग-स्पिनर राहुल चाहर गुस्से में अपने सनग्लासेस फेंकते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उन्हें अंपायर से बहस करते भी देखा गया। चाहर दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 28.3 ओवर में 125 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज़ रहे।