$76.6 अरब के साथ सर्वाधिक सैन्य खर्च करने वाला तीसरा देश बना भारत: रिपोर्ट
स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के अनुसार, 2021 में भारत का सैन्य खर्च $76.6 अरब के साथ दुनिया में तीसरा सबसे अधिक था। 2021 में सेना पर सबसे अधिक खर्च करने वाले देश अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम और रूस थे। 2021 में अमेरिकी सैन्य खर्च $801 अरब तक पहुंच गया जबकि चीन ने $293 अरब खर्च किए।


