Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल में रियान पराग ने पूरे किए 1,000 रन

short by सौरभ भटनागर / on Friday, 3 May 2024
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ रियान पराग ने अपने आईपीएल करियर में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। पराग आईपीएल के इस सीज़न में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। गौरतलब है कि पराग ने गुरुवार को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में 77 रन बनाए थे।