मुंबई में फर्ज़ी पासपोर्ट के ज़रिए हंगरी जाने की कोशिश कर रही नेपाली महिला अरेस्ट
मुंबई एयरपोर्ट पर फर्ज़ी पासपोर्ट के ज़रिए हंगरी जाने की कोशिश कर रही नेपाल की एक 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने कोलकाता में फर्ज़ी दस्तावेजों के इस्तेमाल से पासपोर्ट बनवाया था। सोमवार को महिला के दस्तावेज़ों की जांच करने पर अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ था।
read more at भाषा


