Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम चिड़ियाघर में पहली बार जिराफ के बच्चे का हुआ जन्म, सीएम सरमा ने शेयर कीं तस्वीरें

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 10 December, 2023
गुवाहाटी (असम) के चिड़ियाघर में पहली बार जिराफ के बच्चे का जन्म हुआ जिसका नाम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'पारिजात' रखा है। उन्होंने रविवार को 'X' पर तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें वह जिराफ को दूध पिला रहे हैं। सीएम सरमा ने कुछ दिन पहले 'X' पर लोगों से जिराफ के नाम के लिए सुझाव मांगे थे।