Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इससे प्रभावित नहीं होता, बस अपना काम करता हूं: ट्रोलिंग को लेकर अक्षय कुमार

short by तान्या झा / on Saturday, 21 May, 2022
अभिनेता अक्षय कुमार ने ऑनलाइन आलोचना और ट्रोलिंग को लेकर कहा है कि वह इससे प्रभावित नहीं होते हैं और बस अपना काम करते हैं। उन्होंने कहा, "आपको खुद के प्रति ईमानदार होने की तकनीक सीखनी होगी। लोगों की आलोचनाओं की चिंता करना बंद करें, आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए कि आपने ईमानदारी के साथ अच्छा काम किया है।"
read more at Bollywood Hungama