पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता माणिकराव का नासिक में 87 वर्ष की आयु में हुआ निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता माणिकराव गावित का शनिवार को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यूपीए सरकार के दौरान सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रहे गावित का नासिक (महाराष्ट्र) के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 9 बार के लोकसभा सांसद गावित ने 1981 से 2014 के बीच आदिवासी बहुल नंदुरबार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
read more at भाषा


