सेंसेक्स 635 अंक टूटकर 61,067 पर हुआ बंद; 18,200 के नीचे पहुंचा निफ्टी
भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी बुधवार को 1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 635.05 अंक टूटकर 61,067.24 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 186.20 अंक लुढ़ककर 18,199.10 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई व बजाज फाइनेंस घाटे में जबकि टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो लाभ में रहीं।
read more at ABP न्यूज़


