दिल्ली पुलिस ने 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत की दी अनुमति: संयुक्त किसान मोर्चा
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने 14 मार्च को रामलीला मैदान में 'किसान मज़दूर महापंचायत' आयोजित करने की अनुमति दे दी है। पुलिस के मुताबिक, 'किसान मज़दूर महापंचायत' के आयोजन को लेकर सख्त शर्तें लगाई गई हैं। बकौल एसकेएम, महापंचायत में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 'लड़ाई तेज़ करने' का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
read more at Times Now नवभारत


