कैप्टन विक्रम बत्रा के नेेतृत्व में जीते गए कारगिल वॉर पोस्ट का नाम बदलकर 'गन हिल' किया गया
सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार, द्रास स्थित ऐतिहासिक कारगिल युद्ध पोस्ट पॉइंट-5140 का नाम बदलकर 'गन हिल' रखा गया है। पॉइंट-5140 युद्ध के दौरान दुश्मन के कब्ज़े वाली सबसे ऊंची चौकी थी जिसपर कैप्टन विक्रम बत्रा के नेतृत्व में कब्ज़ा किया गया था। इस पॉइंट पर कब्ज़ा करना कारगिल युद्ध के जल्दी खत्म होने का एक महत्वपूर्ण कारक था।
read more at ABP न्यूज़


