इंदिरा ने फैमिली प्लानिंग करवाई थी, अब कांग्रेसी कह रहे कि 2 बीवियां रख लो: विज
रतलाम (मध्य प्रदेश) से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के '2 बीवियों वालों के खाते में ₹2 लाख जमा करेंगे' वाले बयान पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी में ज़बरदस्ती लोगों के ऑपरेशन कराकर फैमिली प्लानिंग करवाई थी। अब कांग्रेसी कह रहे कि 2 बीवियां रख लो।"
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


