Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एडीबी ने 2022-23 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 7.5% से घटाकर 7.2% किया

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 21 July, 2022
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 2022-23 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 7.5% से घटाकर 7.2% कर दिया है। एडीबी ने कहा, "हालांकि उपभोक्ता का भरोसा बेहतर हुआ है...लेकिन उम्मीद से अधिक महंगाई से...ग्राहकों की खरीद क्षमता घटी है।" एडीबी ने दक्षिण-एशिया के 2022 के लिए जीडीपी के विकास दर के अनुमान को 6.5% कर दिया है।
read more at भाषा