यूपी सरकार ने 60 साल तय की प्राइमरी स्कूलों के शिक्षामित्रों की रिटायरमेंट की आयु सीमा
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने बताया है कि राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षामित्रों की रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 साल तय कर दी है। विभाग के अनुसार, इस फैसले से करीब 1.46 लाख शिक्षामित्रों को लाभ मिलेगा। हालांकि, पहले की तरह ही शिक्षामित्रों की संविदा अवधि का नवीनीकरण हर साल किया जाएगा।
read more at ABP न्यूज़


