आईपीएस अफसर ने यूपी के जिस अपराधी का किया था एनकाउंटर उसकी बेटी का बोर्डिंग में कराया दाखिला
वाराणसी (यूपी) में तैनात आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल ने फर्रुखाबाद में एनकाउंटर में मारे गए सुभाष बाथम नामक अपराधी की 6 वर्षीय बेटी का कानपुर के एक बोर्डिंग स्कूल में दाखिला कराया है। दरअसल, सुभाष ने जनवरी 2020 में 23 बच्चों को बंधक बना लिया था और उन्हें छुड़ाने के दौरान तत्कालीन आईजी मोहित अग्रवाल ने उसे मार गिराया था।
read more at News18 हिंदी


