ईडी ने कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख शिवकुमार को मनी लॉन्डरिंग मामले में भेजा समन
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को बताया कि उन्हें ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मामले में पेश होने के लिए समन भेजा है। शिवकुमार ने ट्वीट किया, "'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच...ईडी ने समन भेजा है।" बकौल शिवकुमार, "मैं सहयोग के लिए तैयार हूं लेकिन...मुझे दी जा रही प्रताड़ना मेरे संवैधानिक और राजनीतिक कर्तव्यों के आड़े आ रही है।"
read more at भाषा


