एमपी में 15 माह के बच्चे ने निगला ब्लेड, सांस की नली में फंसने के बाद हुई सर्जरी
शहडोल (एमपी) में गुरुवार शाम 15 महीने के एक बच्चे ने खेल-खेल में ज़मीन पर पड़ा ब्लेड निगल लिया जो उसकी सांस की नली में फंस गया। डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से सर्जरी कर ब्लेड निकाला। बकौल डॉक्टर, बच्चे ने दांतों से ब्लेड चबा लिया था जिससे ब्लेड मुड़कर उसके गले के रास्ते सांस की नली में फंस गया था।
read more at इंडिया टीवी


