यूपी में उप-चुनाव साथ लड़ेंगे सपा-आरएलडी, खतौली से आरएलडी व रामपुर से सपा का होगा उम्मीदवार
सपा ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, "उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) मिलकर चुनाव लड़ेंगे।" बकौल सपा, मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे जबकि खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। गौरतलब है, तीनों सीटों पर 5 दिसंबर को चुनाव होना है।
read more at Twitter


