दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खुर्शीद की किताब से जुड़ी याचिका पर विचार करने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा लिखित किताब 'सनराइज़ ओवर अयोध्या' के प्रकाशन, प्रसार और बिक्री को रोकने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग करने वाली एक याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। इस किताब के ज़रिए खुर्शीद पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप था।
read more at हिन्दुस्तान


