महेश बाबू को वर्किंग पत्नी नहीं चाहिए थी: ऐक्टिंग छोड़ने को लेकर नम्रता शिरोडकर
नम्रता शिरोडकर ने कहा है कि उन्होंने ऐक्टिंग छोड़ दी क्योंकि महेश बाबू को एक 'नॉन-वर्किंग' पत्नी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "वह नहीं चाहते थे कि मैं काम करूं...जब हमारी शादी हुई, तब मेरे पास काम नहीं था। (शादी से पहले) मैंने अपनी सभी लंबित फिल्मों का काम पूरा किया।" नम्रता ने कहा कि अब वह ऐक्टिंग नहीं करना चाहतीं।
read more at PINKVILLA


