23 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी नबीला सैयद ने अमेरिकी मध्यावधि चुनाव जीतकर रचा इतिहास
23 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी महिला नबीला सैयद ने अमेरिका के मध्यावधि चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। नबीला इलनॅाय की जनरल असेंबली में निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य बन गई हैं। उन्होंने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी क्रिस बोस को हराया। इलनॅाय के पैलेटाइन में जन्मीं सैयद ने कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और बिज़नेस ऐडमिनिस्ट्रेशन में ग्रैजुएशन किया है।
read more at ABP न्यूज़


