यूपी में डीएम ऑफिस की सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रही महिला को सिपाही ने गोद में उठाकर पहुंचाया
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में डीएम दफ्तर पर एक बुजुर्ग महिला फरियाद लेकर आईं लेकिन वह ऑफिस की सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ थीं। हालांकि, जितेंद्र प्रजापति नामक सिपाही ने यह देख बुज़ुर्ग महिला को अपनी गोद में उठा लिया और दफ्तर पहुंचा दिया। सिपाही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


