बच्चे की यूनिफॉर्म के पैसे न मिलने पर तलवार लेकर स्कूल पहुंचा पिता, सामने आया वीडियो
अररिया (बिहार) की भगवानपुर पंचायत में अपने बच्चे की स्कूल यूनिफॉर्म व किताबों के पैसे न मिलने पर एक पिता तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया और कथित तौर पर अध्यापकों को धमकी दी। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स शिक्षकों से गाली-गलौच करता दिख रहा है। जोकीहाट के एसएचओ के अनुसार, मामले में केस दर्ज किया गया है।
read more at Times Now नवभारत


