यूपी में महिला के बाल पकड़कर उसकी जूते से की गई पिटाई, 2 लोग हुए गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स द्वारा एक महिला के बाल पकड़कर उसकी जूते से पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता और आरोपी के बीच ज़मीन को लेकर विवाद है और शनिवार रात उनके बच्चों में कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


