Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में शख्स को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक ने अलग-अलग जगह पर 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत

short by राकेश / on Saturday, 1 April, 2023
पुलिस ने बताया है कि पूर्णिया (बिहार) में शुक्रवार रात एक शख्स को टक्कर मारने के बाद भाग रहे एक ट्रक के चालक ने अलग-अलग जगहों पर 6 लोगों को कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक, 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर है। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।