बिहार में जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट ने पूरी की सुनवाई, फैसला रखा सुरक्षित
बिहार में जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट ने लगातार 5 दिनों तक सुनवाई करने के बाद शुक्रवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया। राज्य सरकार का पक्ष रख रहे बिहार के महाधिवक्ता पी.के. शाही ने कोर्ट में कहा कि जनगणना का 80% काम पूरा हो चुका है। पटना हाईकोर्ट ने मई में जातीय जनगणना पर रोक लगाई थी।
read more at हिन्दुस्तान


