Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐक्ट्रेस मिशेल यो ने फेरारी के पूर्व सीईओ जॉन टॉट से सगाई के 19 साल बाद की शादी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 29 July, 2023
ऑस्कर जीत चुकीं 60-वर्षीय ऐक्ट्रेस मिशेल यो और उनके पार्टनर व फेरारी के पूर्व सीईओ जॉन टॉट ने जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में शादी कर ली है। पूर्व फॉर्मूला वन ड्राइवर फिलिपी मासा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर शादी की पुष्टि की। गौरतलब है, जॉन ने 19 साल पहले 2004 में मिशेल को शादी के लिए प्रपोज़ किया था।
read more at LatestLY