Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विश्व के नंबर 1 वनडे गेंदबाज़ बोल्ट ने न्यूज़ीलैंड का अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म

short by shashank mishra / on Wednesday, 10 August, 2022
विश्व के नंबर-1 वनडे गेंदबाज़ न्यूज़ीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। उन्होंने बताया, "ये फैसला अपनी पत्नी और 3 बच्चों के लिए लिया।" उन्होंने कहा, "अब भी देश का प्रतिनिधित्व करने की मेरी बड़ी इच्छा है। हालांकि, इस बात का सम्मान करता हूं कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट न होने से चयन की संभावना प्रभावित होगी।"