6 वर्षों में उग्रवादी संगठनों से जुड़े 1,561 युवा, करीब 8,000 ने किया सरेंडर: असम के सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में बताया है कि 2016 से अब तक राज्य के कुल 1,561 युवा उल्फा समेत 5 उग्रवादी संगठनों से जुड़े। उन्होंने बताया कि इस दौरान 23 अलग-अलग उग्रवादी संगठनों के कुल 7,935 कैडर ने आत्मसमर्पण किया। बकौल सरमा, आत्मसमर्पण करने वालों में उल्फा के 105 कैडर भी शामिल हैं।
read more at ABP न्यूज़


