Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'सर्कस' के शूट के दौरान इतना घबरा रही थी कि सच में रणवीर को थप्पड़ मार दिया था: जैकलीन

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Friday, 23 December, 2022
ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने 'एएनआई' से फिल्म 'सर्कस' को लेकर कहा है, "मैं शूट के पहले दिन इतना घबरा रही थी कि मैंने शॉट के दौरान सच में को-स्टार्स रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को थप्पड़ मार दिया था।" इस पर रणवीर ने मज़ाकिया तौर पर कहा, "मेरा जबड़ा तोड़ दिया था जिसके लिए मुझे बर्फ की ज़रूरत पड़ी थी।"
read more at Hindustan Times