डेनमार्क की कंपनी ने भारत में लॉन्च की वज़न कम करने वाली दवा
डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में मंगलवार को वज़न कम करने वाली दवा 'वीगोवी' लॉन्च की। यह इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध होगी और इसे हफ्ते में एक बार लगाना होगा। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (इंडिया) विक्रांत श्रोत्रिय के मुताबिक, माह के अंत तक यह दुकानों में उपलब्ध होगी। इसकी पहली तीन डोज़ की कीमत ₹4,366 होगी।
read more at Moneycontrol हिंदी


