Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

RJD छोड़कर JDU में आए बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 23 September, 2024
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से श्याम रजक को पार्टी का नया राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसी महीने की शुरुआत में प्रदेश के पूर्व मंत्री श्याम आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। रजक ने इस्तीफा देते हुए लालू यादव के नाम पत्र में लिखा था, "आप मोहरे चल रहे थे...मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।"